{"_id":"674a0f67f5ec9702dc022694","slug":"people-should-annihilate-mafia-supporters-by-voting-upendra-tiwari-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-124259-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट से माफिया के समर्थकों का सर्वनाश करे जनता : उपेंद्र तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट से माफिया के समर्थकों का सर्वनाश करे जनता : उपेंद्र तिवारी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय सहित सात भाजपा कार्यकर्ताओं की पुण्यतिथि शुक्रवार को शहीद पार्क में श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि कृष्णानंद राय और उनके साथियों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हत्यारे आज या तो परलोक में हैं या जेल की सलाखों के पीछे हैं, जो कुछ बचे हैं वह भी गले में पट्टा बांधकर जान की भीख मांग रहे हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार का राज है। अब जनता आने वाले चुनाव में अपने वोट से माफिया के समर्थकों का सर्वनाश करे।
पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी एवं पूर्व विधायक अलका राय ने कहा कि शहादत दिवस पर आप सभी आकर ऊर्जा और शक्ति देने काम करते हैं। इसी ऊर्जा से इस लड़ाई को लड़ रही हूं। युवा भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि भगवान के यहां देर है, अंधेर नहीं। श्रद्धांजलि सभा के बाद पूर्व विधायक अलका राय ने गरीब महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पारस नाथ राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र राय आदि मौजूद रहे। स्वागत पूर्व विधायक के पुत्र पीयूष राय व भतीजे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने किया। अध्यक्षता पूर्व कैप्टन अनिरुद्ध राय एवं संचालन रामजी गिरी ने किया।
शहादत स्थल पर भी दी श्रद्धांजलि
मुहम्मदाबाद। वर्ष 2005 में 29 नवंबर को मुहम्मदाबाद के तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय, ब्लाक प्रमुख श्यामा शंकर राय, रमेश नारायण राय, अखिलेश राय, शेषनाथ पटेल, मुन्ना यादव, निर्भय उपाध्याय की हत्या कर दी गई थी। भांवरकोल के बसनिया चट्टी पर बने शहीद स्तंभ पर पहुंच कर परिजनों व शुभचिंतकों ने कृष्णानंद व इनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।