{"_id":"5f0608f58ebc3e63623bc0d3","slug":"people-remember-young-turk-chandra-shekhar-in-the-district-ghazipur-news-vns5347189162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में युवा तुर्क स्व0 चंद्रशेखर को लोगों ने किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में युवा तुर्क स्व0 चंद्रशेखर को लोगों ने किया याद
विज्ञापन
सेवराई रामपुर कनवा स्थित स्व. चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय में पूर्व प्र?
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। भारतीय राजनीति के फक्कड़ कबीर व युवा तुर्क के नाम से विख्यात पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि समता भवन स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को आयोजित की गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चल कर देश की सत्ता पर काबिज सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने एवं देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की रक्षा करने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा कि वह एक ऐसे युवा तुर्क नेता थे, जिन्होंने दृढ़ता, ईमानदारी और साहस के साथ निहित स्वार्थ के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह हमेशा व्यक्तिगत और सत्ता की राजनीति के खिलाफ रहे, उन्होंने हमेशा वैचारिक लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक परिवर्तन की राजनीति का समर्थन किया । वह साहस और सत्य के प्रतीक थे। उनके मन में देश के गरीबों, शोषितों और पीड़ितों के लिए गहरी पीड़ा थी जिसकी झलक उनके उद्बोधन के दौरान अक्सर दिखती थी ।
उन्होंने देशवासियों से मिलने एवं उनकी प्रमुख समस्याओं को समझने के लिए कन्याकुमारी से नई दिल्ली तक 4260 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। वह आजीवन सांप्रदायिक ताकतों की मुखालफत करते रहे । वह बेबाक वक्ता थे, वह गुप्त से गुप्त बात भी सार्वजनिक कर दिया करते थे, उनका मानना था कि नेता की हर बात को जनता को जानना चाहिए क्योंकि नेता जनता की नुमाइंदगी करता है । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के साथ-साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, दिनेश यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रामलाल प्रजापति,प्रमोद यादव,रामनगीना यादव, अवधेश कुशवाहा, आदि उपस्थित थे।