फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People of Vishwakarma Samaj are Karmayogi: Suhaib Ansari

कर्मयोगी होते हैं विश्वकर्मा समाज के लोग : सुहैब अंसारी

Mon, 23 Dec 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
People of Vishwakarma Samaj are Karmayogi: Suhaib Ansari
मुहम्मदाबाद। विश्वकर्मा मित्र की तरफ से रविवार को चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा स्थित विजय वाटिका में विश्वकर्मा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज के अग्रणी एवं समाज के हित में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। भगवान विश्वकर्मा के चित्र के पर दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक सुहैब अंसारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। विश्वकर्मा समाज सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा को अपना आराध्य मानता है। इस समाज के लोग कर्मयोगी होने के साथ ही निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा ईमानदारी पूर्वक करते हैं। कार्यक्रम में समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किये जाने से आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेती है। इस पूर्व कार्यक्रम के आयोजक शशिकांत शर्मा ने विधायक का माल्यार्पण करने के बाद उनको अंगवस्त्रम, प्रतीक चिह्न और चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राम औतार विश्वकर्मा और संचालन जिला उपाध्यक्ष भरत विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान मौके पर हरेन्द्र विश्वकर्मा, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, रामनारायण विश्वकर्मा, बच्चन लाल विश्वकर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed