फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People of criminal tendency running away from the country: Upendra Tiwari

प्रदेश छोड़कर भाग रहे अपराधी प्रवृत्ति के लोग: उपेंद्र तिवारी

Sun, 31 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
People of criminal tendency running away from the country: Upendra Tiwari
रेवतीपुर। देश और प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। विकास का लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है। अपराधी प्रवृत्ति के लोग प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। अगर एक एकड़ जमीन उपलब्ध हो जाए तो स्टेडियम का निर्माण कराया जा सकेगा। जहां प्रतिभावान खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी।
विज्ञापन

ये बातें प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण एवं पंचायत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने 19 लाख की लागत से तैयार बारात घर के लोकार्पण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि रेवतीपुर गांव में करीब 19 लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय बारात घर का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग या तो प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं अथवा जेल में बंद हैं। ग्रामीणों की मांग पर गांव में चार व्यायामशाला के अलावा सभी तालाबों के किनारे ओपेन जिम बनाए जाएंगे। उन्होंने एडीओ पंचायत अशोक कुमार यादव को जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। कहा कि अगर गांव के लोगों की तरफ से खेल विभाग को निर्धारित एक एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी जाती है, तो वह जल्द ही गांव में खेलो इंडिया खेलो के तहत क्रिकेट, हाकी एवं फुटबाल आदि के लिए स्टेडियम बनवाने का काम शुरू कराने की कोशिश करेंगे। अगर पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी जाती है, तो फुटबाल, क्रिकेट, हाकी के लिए भी स्टेडियम बनवाने का काम होगा। कहा कि क्षेत्रीय जनता को हर वो बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिसके वो हकदार हैं। अंत में राज्यमंत्री को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेद्र कुमार शर्मा ने स्मृति चिह्न एवं शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक सिंह, राकेश राय, जोखू राय, पारसनाथ राय, ओमप्रकाश राय, मनीष राय, जितेंद्र सिंह, रामअवतार मिश्र, सत्येंद्र तिवारी, शशि राय, देवेंद्र राय, राजेश राय, रविशंकर राय, पारसनाथ पाठक आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय एवं संचालन ओंकारनाथ राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed