फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People in coastal areas at risk from flooding sahame

बाढ़ के खतरे से तटीय क्षेत्र के लोग सहमे

Sun, 10 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
People in coastal areas at risk from flooding sahame
बाढ़ के खतरे से तटीय क्षेत्र के लोग सहमे
चौदह संेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों का सुकून छीन गया है। शुक्रवार को रात से ही गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरु हो गई है। चौदह सेंमी  प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव हो रहा है। अगर इसी  रफ्तार से गंगा में वृद्धि होती रही तो जल्दी ही तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में तटवर्ती लोगों की निगाहें गंगा की लहरों पर टिक गई हैं और  उन्हें अपनी फसलों के साथ आशियाने की चिंता सताने लगी है। बाढ़ की आशंका से  गंगा किनारे बोई गई चरी को किसान काटने में जुट गए हैं।जिले की सीमा  से होकर गंगा समेत छोटी-बड़ी नौ नदियां गुजरती हैं। जिले का अधिकांश भू-भाग  गंगा से घिरा हुआ है। कई गांवों की आबादी गंगा के किनारे ही आबाद है।
विज्ञापन


जहां  के लोगों के लिए गंगा ही आजीविका का साधन हैं, लेकिन बरसात शुरू होने पर  गंगा के किनारे रहने वाले रहवासियों के ऊपर बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है।  शुक्रवार की रात से गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम शुरू हो गया। केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी हरिनाथ ने बताया कि चौदह सेंटीमीटर  प्रति घंटा की रफ्तार में जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह आठ  बजे 54.200 सेंमी, नौ बजे 54.320, 10 बजे 54.440, 11 बजे 54.580 और 12 बजे  54.720 सेंटी मीटर दर्ज किया गया, लेकिन खतरे के निशान से गंगा अभी काफी दूर  हैं।  फिर भी गंगा में उफनाती लहरों को देखकर  तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों और उनके परिवारीजनों की निगाहें गंगा पर  ही टिकी हुई हैं। उन्हें बाढ़ का खतरा भी सता रहा है।



जिन किसानों की फसले गंगा के किनारे हैं वे परेशान हैं। किसानों ने  चरी  की कटाई करना  शुरू कर दिया हैं। 2014 में आई बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed