फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are getting upset due to the jam on the narrow roads of the city

शहर की सकरी सड़कों पर जाम की झाम से लोग हो रहे परेशान

Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
People are getting upset due to the jam on the narrow roads of the city
गाजीपुर। शहर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। त्योहार में शहर की प्रमुख सड़कें जाम से जकड़ जाती हैं। पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। घंटों लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। प्रशासन इसको जानते हुए भी यातायात प्रबंधन नहीं कर पा रहा है। होली का बाजार सज गया है और खरीदारों की भीड़ उमड़ ही है। इसके साथ ही पटरियों पर दुकानें सजने के कारण सड़क संकरी हो गई है। इसके चलते मंगलवार को पूरे शहर में जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़कों भी कम चौड़ी हैं। बाजार में खरीदारी करने वाले जगह-जगह बेतरतीब तरीके से दो पहिया और चार पहिया वाहनों को खड़ा कर देते हैं। त्योहारों में पटरी पर दुकाने सज जाने के बाद तो चलने के लिए जगह ही नहीं रह जाती है। होली में शहर के मिश्र बाजार, लाल दरवाजा, लंका, स्टेशन रोड, रुई मंडी, पंचरस्ता, महुआबाग इलाके में लोग जाम मंगलवार को दिन भार जाम से जूझते रहे। शाम को स्थिति और बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन के पास कोई योजना नहीं है। कई बार पार्किंग की व्यवस्था करने की बात उठी लेकिन ठंडे बस्ते में चली गई। बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने लगाने की भी मांग की गई लेकिन इस पर भी ठोस काम नहीं हुआ। दिन में बसों की आवाजाही के चलते शहर के कुछ इलाकों में जाम लगता रहता है। इससे पूरा शहर प्रभावित होता है। कोई त्योहार हो तो स्थिति बदतर हो जाती है। शहर के कुछ मुहल्लों में अतिक्रमण की भी समस्या है। ठेला-खोमचा वाले और स्थाई दुकानदार भी सड़क पर कब्जा किए रहते हैं। उनके बगल में जो जगह मिलती वहां दो पहिया और चार पहिया वाहनों को लोग खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed