फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are buying lightweight jewelry.

Ghazipur News: कम वजन के आभूषण खरीद रहे लोग

Thu, 23 Jul 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
People are buying lightweight jewelry.
शहर के सकलेनाबाद में सूनसान पड़ी सर्राफा की दुकान। संवाद - फोटो : Archive
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव का असर जिले के सराफा कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। चांदी की कीमत दो लाख से ज्यादा होने और सोने के दाम में आई तेज बढ़ोतरी से खरीदार पीछे हट गए हैं। इसका असर शहर के प्रमुख सराफा बाजारों में देखने को मिल रहा है, जहां सहालग के दिनों की तुलना में अब ग्राहकों की संख्या कम हो गई है।
विज्ञापन

महुआबाग, मिश्र बाजार, लालदरवाजा, विशेश्वरगंज और जमानिया के स्टेशन बाजार स्थित सराफा प्रतिष्ठानों पर बुधवार को दिनभर खरीदारी सुस्त रही। कारोबारियों का कहना है कि दाम बढ़ने के बाद ग्राहक केवल भाव पूछकर लौट जा रहे हैं। शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने वाले भी फिलहाल इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी से बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। पहले जहां रोजाना अच्छी संख्या में ग्राहक आते थे, वहीं अब खरीदारी काफी घट गई है। लोगों का रुझान हल्के वजन के आभूषणों की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी राजेश सोनी ने बताया कि आयात शुल्क में वृद्धि के बाद कीमती धातुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। ग्राहक जरूरत होने पर ही खरीदारी कर रहे हैं, जबकि निवेश के उद्देश्य से खरीदारी भी कम हो गई है।
महुआबाग निवासी पूजा गुप्ता ने बताया कि नवंबर में परिवार में शादी तय है, लेकिन सोने-चांदी के बढ़े दाम से बजट बिगड़ गया है। अब कम वजन के आभूषण खरीदने पर विचार करना पड़ रहा है।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि यदि कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा तो आगामी विवाह सीजन में भी बाजार की रौनक प्रभावित रह सकती है। फिलहाल अधिकांश दुकानों पर ग्राहक कम पहुंच रहे हैं और कारोबार सामान्य दिनों की तुलना में काफी धीमा है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed