फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   people appriciate childrens presentation

बच्चों की प्रस्तुति को लोगों ने सराहा

Sun, 21 Dec 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 21 Dec 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
people appriciate childrens presentation
संगीत संस्थान की ओर से शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज के सभागार में रविवार को गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस मौके पर छात्रों ने अपनी गायकी एवं नृत्य कला का जादू बिखेर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई एकल और समूह गायन में विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक गीत प्रस्तुत कर लोगों को मोहित कर दिया। इस दौरान छात्रों की तरफ से पेश की गई कव्वाली को लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति गीत एवं शास्त्रीय संगीत भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


 इसके बाद एकल और समूह नृत्य में प्रतिभागी छात्रों ने कथक, भरतनाट्यम की बेहतरीन प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के निर्णायक बनारस घराने के संगीत साधक सुनील मिश्र और सतीश मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शैलेंद्र, हिमांशु, प्रिंस, अमित, रोली, जागृति, विशाल, विद्यानिवास, साफिया, सुलभा, अभयनंदन, शिखर, आकांक्षा तथा दयाशंकर का विशेष सहयोग रहा। संचालन डीएन तिवारी राजन एवं आभार बृजेश कुमार पांडेय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed