फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Peon did obscene act with principal

प्रधानाचार्या के साथ चपरासी ने की अश्लील हरकत

Sun, 01 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Peon did obscene act with principal
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी विद्यालय के चपरासी द्वारा महिला प्रधानाचार्या के साथ तीन दिन पूर्व अश्लील हरकत एवं मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 29 जुलाई को प्रधानाचार्या अपनी छोटी पुत्री के साथ विद्यालय पहुंचकर कार्यालय में कुछ आवश्यक कार्य निपटा रही थीं। इसी दौरान चपरासी पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। मना करने पर मारपीटकर घायल कर दिया। पुत्री के चिल्लाने पर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तब-तक आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजन प्रधानाचार्या को मुहम्मदाबाद सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। छानबीन करने के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed