फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pensioners protested against the government's policies.

Ghazipur News: सरकार की नीतियों के खिलाफ पेंशनरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pensioners protested against the government's policies.
सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरने में शामिल सेवा निवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स एसोसिएशन के
सेवानिवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में पेंशनरों ने सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन

कहा कि मांग पूरा न होने पर समिति के लोग चुप नहीं बैठेंगे। सभा में चौधरी दिनेशचंद्र राय ने केंद्र सरकार से सेवानिवृत कार्मिकों को आठवें वेतन आयोग से पहले की तरह लाभ देने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दूबे ने जिले के सभी संगठनों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। सीनियर बेसिक संघ के महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया। इस मौके पर यशवंत सिंह यश, उग्रसेन सिंह, रत्नेश राय, नारायण उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र प्रताप यादव आदि ने विचार व्यक्त किया।

सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रुद्रनारायन सिंह एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका प्रसाद दूबे ने किया। अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी पेंशनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed