फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pebbles in the path of Kavadis from the ghats to the road

Ghazipur News: घाटों से सड़क तक कावड़ियों की राह में कंकड़

Thu, 18 Jul 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Pebbles in the path of Kavadis from the ghats to the road
गाजीपुर। श्रावण माह शुरू होने में मात्र चार दिन शेष हैं। ऐसे में घाटों से सड़क तक कंकड़ कावड़ियों के पैर में चुभने को तैयार है। घाटों की अब- तक साफ-सफाई नहीं हो सकी है। शहर की सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं तो किनारे पर कूड़े का अंबार है। मरदह से महाहर धाम जाने वाले चार किमी मार्ग की उखड़ी गिट्टियां कावड़ियों को दर्द देंगी।
विज्ञापन

22 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। कावड़ियां गंगा जल लेकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने नंंगे पांव महाहर धाम तक पहुंचते हैं। बावजूद तैयारियों को लेकर अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। घाट तक जाने वाली सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, ऐसे में कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले के साथ- साथ आस-पास के जनपदों से भी भारी संख्या में कावड़ियां जल लेने के लिए ददरीघाट व नवापुरा गंगा घाट पहुंचते हैं। ऐसे में इन घाटों की न तो साफ-सफाई हुई और न ही प्रकाश की व्यवस्था हो सकी है। ददरीघाट से जल लेकर कावड़ियां पैदल नंगे पांव शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मरदह जाते हैं। ऐसे में ददरीघाट को जाने वाली सड़क के बीचोबीच गड्ढे में कंकड़ और गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। वहीं एलआईसी ऑफिस के सामने गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। साथ ही महुआबाग व मिश्रबाजार तिराहे के पास भी यही स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा नवापुरा गंगा घाट पर अस्थाई शौचालय का दरवाजा टूटा और चेजिंग रूम भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के चलते सड़कों का निर्माण नहीं हो पाएगा। हालांकि सड़कों पर बने गड्ढों को भरकर सही कराया जाएगा। मरदह से महाहर धाम जाने वाली सड़क को दुरुस्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कहा गया है। नगर की सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए ईओ और जल निगम के अधिकारियों को कहा गया है। सावन के पहले ही सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।- आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed