फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Payment of wages once in three months

Ghazipur News: पारिश्रमिक का भुगतान तीन माह में एक बार

Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Payment of wages once in three months
विकास खंड मरदह पर पारिश्रमिक के भुगतान को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं की समस्याओं का निबटारा हो गया। स्वत: रोजगार के उपायुक्त गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया है कि विकास खंड मरदह के ड्राई राशन वितरण करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय में अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत हुई थी।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि माह जुलाई-21 से लेकर माह दिसंबर 2022 तक के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हुआ है, जिसपर सभी महिलाओं को भुगतान की पूरी प्रक्रिया बताकर संतुष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि उनके पारिश्रमिक का भुगतान मिशन मुख्यालय से तीन माह का एक बार होता है। बाल विकास एवं पुष्टाहार सेवाएं विभाग द्वारा मिशन मुख्यालय को पारिश्रमिक की धनराशि प्राप्त होने के तुरंत बाद मिशन मुख्यालय द्वारा भुगतान सीधे संबंधित स्वयं सहयता समूह के बैंक खाते में किया जाता है। पूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद महिलाएं संतुष्ट हो गई।
विज्ञापन

वहीं, खंड विकास अधिकारी मरदह का कहना है कि ग्राम पंचायतवार समूहों को ड्राई राशन वितरण हेतु मैपिंग किया जा रहा है, उन्हें यह भय है कि उन्हें उक्त कार्य से हटाकर अन्य समूह को आवंटित किया जा रहा है। जिस पर उनका कहना है कि उन्हें हटाया नहीं जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक समूह की मैपिंग ड्राई राशन वितरण हेतु की जाए ताकि ससमय वितरण का कार्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के क्रम में पुन: एक बार प्रत्येक ग्राम पंचायत में उसी ग्रांम पंचायत के एक समूह का चयन कर उसकी मैपिंग की जा रही है। मैपिंग करने के बाद अनुमोदन के लिए सूची मिशन मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed