फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pay special attention to the sensitivity of polling stations

Ghazipur News: मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान रखें

Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to the sensitivity of polling stations
निकाय चुनाव के लिए जिले में पहुंचे प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने रविवार को रायफल क्लब सभागार में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्रोें की संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान रखने पर बल दिया। कहा ऐसा माहौल रहे कि मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सके। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रेक्षक को जनपद के तीन नगर पालिकाओं एवं पांच नगर पंचायतों में होने वाले चुनाव के दृष्टिगत वोटरों, वार्डों की संख्या, अध्यक्ष, सदस्यों के नामांकन, कार्मिकों के उपलब्धता एवं प्रशिक्षण, रूट चार्ट, मतपत्रों की जांच, डाक मतपत्रों की जानकारी, वाहनों की उपलब्धता, पार्टी रवानगी स्थल, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों की जानकारी दी। साथ ही , 107/16 की कार्यवाही, जिला बदर, मतपेटियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्ट्रांग रूम में जमा कराने जाने तक के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद में लॉ आर्डर एवं चुनावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में प्रेक्षक ने चुनाव में लगे अधिकारियों को उनके कार्यो एवं दायित्वों का बोध कराते हुए निर्देश दिया कि चुनाव के तीन चरण है जिसमें पहला चरण नामांकन का कार्य हो चुका है। दूसरा मतदान एवंं तीसरा चरण मतगणना है जिसे आप द्वारा पूरी निष्पक्षता के द्वारा सम्पन्न कराया जाना है। प्रेक्षक ने सभी अधिकारियों को मतदान से पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान समाप्ति भयमुक्त वातारण में मतदान कराने को कहा। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने निर्देश दिया कि नगर पालिका एवं नगर पंंचायत क्षेत्रो में बनाए गए बूथों के तहत यदि कोई व्यक्ति उस नगर निकाय का मतदाता नहीं है तो वह व्यक्ति 48 घंटे पूर्व उस स्थान को छोड़ देगा। इसके साथ ही बूथ के 100 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रानिक डिवाईस, अस्त्र-शस्त्र लेकर मौजूद नहीं रहेगा। कहा कि संवदेशनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहे। इसके साथ ही बूथों पर महिला अरक्षियों की भी तैनाती की जाए। प्रेस-मीडिया कवरेज के दौरान गोपनीयता भंग न हो इसके लिए मीडिया कर्मियों को बूथ के अन्दर प्रवेश वर्जित रहेगा। अधिकारियों द्वारा मतदाता पहचान के लिए पूरी शालीनता बरती जाए। अमिट स्याही का प्रयोग अच्छे एवं सही तरीके से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed