{"_id":"65de1213b79c6f7b5606dec5","slug":"patients-created-ruckus-when-doctor-was-not-available-ghazipur-news-c-313-1-svns1022-111344-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चिकित्सक के नहीं मिलने पर मरीजों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चिकित्सक के नहीं मिलने पर मरीजों ने किया हंगामा
विज्ञापन
बारा। भदौरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा पर चिकित्सक के नहीं मिलने पर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से हंगामा किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। चिकित्सक के नहीं मिलने पर मरीजों को लौटना पड़ता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा पर बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित कुछ मरीज जांच एवं उपचार कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पीएचसी से चिकित्सक के नहीं होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उपचार के लिए मरीज पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक गायब रहते हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा पर भदौरा चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अबसार आलम पहुंचे तो केंद्र पर वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र एवं एक चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी उपस्थित मिली। जब अटेंडेंड्स रजिस्टर मांगा तो कर्मियों ने देने से इन्कार कर दिया। पीएचसी पर उपचार कराने पहुंचे वसीम खां, पुरुषोत्तम, हवलदार, आसिफ, अरशद आदि ने कहा कि पीएचसी पर न तो समय से चिकित्सक मिलते हैं, न दवा है और न ही जांच की कोई सुविधा। ऐसे में मरीजों को झोलाछाप चिकित्सक के शरण में जाना पड़ता है।