{"_id":"5d3605998ebc3e6d1766f3b7","slug":"patient-died-ghazipur-news-vns474346791","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप ने ली बालिका की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप ने ली बालिका की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अगस्ता गांव में सोमवार को झोलाछाप की लापरवाही से एक बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डिस्पेंसरी बंद कर फरार हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत सूई लगाने से बालिका की मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
क्षेत्र के अगस्ता गांव निवासी मुद्रिका राम की पुत्री संजना (07) की तबीयत खराब होने पर परिजन झोलाछाप प्रमोद बिंद की डिस्पेंसरी ले गए। संजना के दोनों पैर में फोड़ा था। उसे ठीक करने के लिए उसने नस में सूई लगाई। इंजेक्शन लगत ही संजना छटपटाने लगी। इस पर चिकित्सक संजना और उसके पिता को शहर के आलम पट्टी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले आया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने मऊ रेफर कर दिया। मऊ के फातमा अस्पताल के चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद ने एंबुलेंस से पिता के साथ संजना के शव को गांव भेजवा दिया और खुद फरार हो गया। पिता मुद्रिका ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही से बालिका की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चिकित्सक प्रमोद बिंद की तलाश शुरु कर दी गई है।