फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Passengers pass with life on their palm

जान हथेली पर लेकर गुजरते हैं राहगीर

Sat, 25 Jul 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Passengers pass with life on their palm
नंदगंज। क्षेत्र के नंदगंज से शादियाबाद तक जाने वाली सड़क की दशा बेहद दयनीय है। इस सड़क की दूरी करीब 17 किलोमीटर है, लेकिन इतनी दूरी तय करने में लोगों को घंटों लग जाते है। इस पर बड़े- बड़े गढ्ढे हो गए हैं। बरसात में पानी भर जाने से यह और भी खतरनाक हो गया है। ऐसे में इस सड़क पर गुजरने में राहगीरों की जान हथेली पर ही रहती है। जरा सी लापरवाही करने पर राहगीर गिर कर चोटिल हो जाते है। इस सड़क पर वाहन से दूर पैदल भी चलना भी मुश्किल हो गया है जानकारी के बाद भी उच्चाधिकारी अथवा जन प्रतिनिधि भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन

इस सड़क से करीब दो दर्जन गांव जुड़े हुए है। करीब दो साल पहले इस सड़क को बनवाया गया था। इसका किस तरह से निर्माण किया गया यह देखने से ही पता चल जाता है। पूरे सड़क की गिट्टियां बिखर गई है। इस समय जलजमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को एक-एक कदम चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर ओवरलोड वाहनों का भी आवागमन बना रहता है जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। कई जगहों पर सड़क ही गायब हो गई है जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। सबसे खतरनाक स्थिति रात के समय हो जाती है। दर्जनों बाईक सवार इस मार्ग पर गिरकर घायल हो चुके हैं। आपातकाल के समय में इस मार्ग पर कोई वाहन नहीं मिलता जिससे मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में भी दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed