{"_id":"5ed678f08ebc3e90885574bb","slug":"passengers-left-for-delhi-from-suheldev-by-making-reservation-ghazipur-news-vns5280075144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण कराकर सुहेलदेव से दिल्ली रवाना हुए यात्री .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण कराकर सुहेलदेव से दिल्ली रवाना हुए यात्री .
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संकट के बीच शुरू हुई रेल यात्रा में पूरी सजगता और सर्तकता बरती गई। 68 दिनों के बाद पहली बार गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से पहली बार सुहेलदेव का संचालन सायंकाल चार बजे शुरू किया गया। लोगों में रेल यात्रा के शुरू होने से काफी खुशी थी, लेकिन अंदर ही अंदर डर भरा था।
सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को एक घंटे पहले ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सामाजिक दूरी के तहत खड़ा करा दिया गया था। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस पूरी तरह मुश्तैद दिखी। रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सजग और सर्तक थे। सभी यात्रियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद संबंधित बर्थ पर भेजा गया। देखा जाए तो 25 मार्च से घोषित 68 दिनों के लाकडाउन के बाद रेलवे की ओर से 200 ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इनमें स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन से बनकर चलने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें आरक्षित टिकट कुल 780 यात्री सवार थे। सभी मास्क पहने हुए थे। यात्रियों की स्क्रीनिंग कर सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन किया गया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार मंगलवार को दूसरे दिन स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद स्थानीय स्टेशन से अप में श्रमजीवी एक्स में 57 यात्रियों को चेक करने के बाद ट्रेन में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। कंफर्म टिकट वाले यात्री एक घंटा पूर्व स्टेशन पर पहुंचें। गहमर एवं जमानिया में परिचालन विभाग के कर्मचारियों ने यात्रियों की स्क्रीनिंग की।