फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Parsada captured the title

Ghazipur News: परसदा ने खिताब पर कब्जा जमाया

Tue, 28 Jan 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Parsada captured the title
नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को खेले गए स्व. रेशमी देवी फ्री शील्ड वाॅलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में परसदा गाजीपुर ने मुबारकपुर आजमगढ़ को 25-16 एवं 25-18 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में मुबारकपुर ने कासिमाबाद को 21-18, 15-21 एवं 21-18 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में परसदा गाजीपुर ने दिल्ली को 21-18, 21-11 के अंतर से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह झाबर ने विजेता परसदा के कप्तान अमरेश यादव एवं उपविजेता मुबारकपुर के कप्तान आसिफ अली को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व 26 जनवरी को इसका शुभारंभ समाजसेवी शिवशंकर यादव ने किया था। निर्णायक मंडल में पारसनाथ सिंह, विनोद शर्मा, शंकर राम, राणा प्रताप सिंह, रविंद्र यादव उर्फ मुलायम, ओम प्रकाश, राहुल सिंह आदि प्रमुख थे।

प्रतियोगिता में रामभवन सिंह, शिवकुमार यादव, संजय राम, सुरेंद्र यादव, प्रभुनाथ कुशवाहा आदि की सराहनीय भूमिका रही। अंत में आयोजक सुरेंद्र राम ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed