फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Panchayat was held many times to return the money

पैसा लौटाने के लिए कई बार हुई थी पंचायत

Mon, 14 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Panchayat was held many times to return the money
मुहम्मदाबाद। कठऊत गांव में कौशल्या देवी (70) और उनकी पुत्री मालती देवी (35) की हत्या मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कौशल्या के पुत्र गौरी राजभर ने दो वर्ष पूर्व पट्टीदार की साढ़े सात मंडा जमीन की बिक्री कराई थी।
विज्ञापन

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पैसा गौरी राजभर एवं ग्राम प्रधान संजय राय के पास था। पैसे को लेकर गांव में कई बार पंचायत हुई थी, जिसमें गौरी राजभर ने आधा पैसा देने की बात स्वीकार की थी। उस पर पैसा देने का दवाब था और वह मकान बेचकर पैसा देने की बात कह रहा था।
विज्ञापन

मालती देवी का विवाह बलिया जनपद के चितबड़ागांव में हुआ था। पति दूसरे प्रांत में रहकर काम करते हैं। जबकि उनके बच्चे भी पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। गौरी राजभर की पत्नी के मायके में रहने के कारण करीब एक वर्ष पूर्व मालती देवी अपनी मां कौशल्या देवी की देखभाल करने के लिए आई थी। लेकिन उनके साथ यह घटना हो गई। उधर, पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed