फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   panchayat electiaon

पंचायत की रिक्त सीटों के उपचु़नाव का मतदान सकुशल संपन्न

Sat, 06 Jul 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
panchayat electiaon
गाजीपुर। पंचायत की खाली पड़ी सीटों के उपचुनाव के तहत शनिवार को मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए 44 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। जबकि प्रधान पद की सभी आठ सीट के लिए 62 प्रतिशत से ज्यादा तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य की दो सीटों पर 51 फीसदी से अधिक लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई।
विज्ञापन

पंचायत की रिक्त सीटों के लिए जिले में उपचुनाव कराया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य की एक, ग्राम पंचायत के प्रधान पद की आठ तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य की दो सीट के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिला पंचायत सदस्य-42 करंडा तृतीय सीट के लिए 44.13 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इसके अलावा विभिन्न विकासखंडों की प्रधान पद की आठ सीटों के लिए 62.42 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की दो सीट के लिए 51.63 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य खजुहा में दो उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1300 में से 694 मतदाताओं ने मतदान कर किया। यहां 50.28 प्रतिशत मतदान हुआ। सादात संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत मुबारकपुर के प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 74.13 प्रतिशत यानी 862 में 639 मतदाताओं ने किया। मरदह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य खजूरगांव के लिए 1719 में 908 लोगों ने मतदान किया। तीन मतदेय स्थल बनाए गए थे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत के प्रधान पद की चार सीटों में दुधौड़ा में 1797 मतदाताओं में 1201 यानी 66.12, धरवा में 2131 मतदाताओं में 1346 यानी 66.34, सलेमपुर में 1364 मतदाताओं में 857 यानी 62.45 तथा जगदीशपुर दहेंदु में 1872 मतदाताओं में 1240 यानी 66.20 फीसदी लोगों ने मतदान किया। दुबिहा संवाददाता के अनुसार बाराचवर विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में शनिवार को मतदान सकुशल संपन्न हो गया। रामपुर मुबारकपुर मुतलके के तीन बूथों पर 1727 में 921 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 53.20 रहा। चार उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई। महुआरी उर्फ अफलेपुर में चार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला तीन बूथों पर 60.32 प्रतिशत यानी 1890 में 1139 मतदाताओं ने किया। मतों की गणना सोमवार को कराई जाएगी। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। अधिकारी भी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

प्रधान के चुनाव को लेकर दिखा उत्साह
गाजीपुर। पंचायत की रिक्त सीटों के उपचुनाव का मतदान शनिवार को संपन्न हो गया। इस चुनाव में जिला और क्षेत्र पंचायत के सदस्य पद के मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। इसकी तुलना में प्रधान पद के चुनाव में मतदाताओं ने झूमकर मतदान किया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 44.13, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 51.63 तथा प्रधान पद के लिए 62.42 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed