फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Panch Mahaparva Diwali will start from today

Ghazipur News: आज से शुरू हो होगा पंच महापर्व दीपावली

Fri, 10 Nov 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Panch Mahaparva Diwali will start from today
गाजीपुर। धनतेरस से भैया दूज तक चलने वाले दीपावली पर्व को पंच महापर्व कहते हैं। इस पंच महापर्व का पहला पर्व धनतेरस को पड़ता है, जबकि दूसरा चतुर्दशी को हनुमान जयंती, तीसरा अमावस्या को दीपावली का पर्व, चौथा कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को अन्नकूट व पांचवां पर्व द्वितीया को भैया दूज के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

पंडित दीपक मिश्रा के मुताबिक पूजन-अर्चन के लिए इन पांचों पर्वों का बहुत महत्त्व है। शास्त्रों में संपूर्ण कार्तिक मास में दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है। अग्निपुराण के अनुसार दीपदान से बढ़कर न कोई व्रत है, न था और न तो होगा। दीपदान से धन और पुत्रादि की प्राप्ति होती है। दीपदान करने वाला सौभाग्ययुक्त होकर स्वर्गलोक में देवताओं द्वारा पूजित होता है। धनतेरस के दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि, धनाध्यक्ष कुबेर व धन वैभव की देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इसी दिन सायंकाल को अपने पूजा घर में अखंड दीपक जलाते हैं जो दीपावली तक जलता है अखण्ड ज्योति जलाने से निर्धनता दूर होती है तथा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। धनतेरस से दीपावली तक तीन दिन यम के निमित्त दीपदान करने वाला अकाल मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है। कर्मकांड के विद्वान पंडित देवी प्रसाद मिश्र के अनुसार चतुर्दशी को हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से रोग, शोक व क्लेश दूर होता है। अमावस्या को लक्ष्मी पूजन से धन, ऐश्वर्य एवं वैभव की प्राप्ति होती है। इसी तरह अन्नकूट पूजा के विषय में मान्यता है कि, गोवर्धन पूजा में श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने से घर पर कभी अन्न की कमी नहीं होती। इसी प्रकार भैया दूज के दिन अगर भाई यमुना नदी में स्नान करते हैं, तो उन्हें यमराज के प्रकोप से मुक्ति भी मिलती है। वहीं पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भाई यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था, जिसके बाद से कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज मनाया जाने लगा।
विज्ञापन

आज पर्व के विशेष मुहूर्त
- बर्तन आभूषण क्रय के मुहूर्त-11ः 48 बजे से आरंभ (वृष लग्न 5:31 से 7:27 बजे तक)
- धनवंतरि पूजन सायं 6:11 बजे के बाद।
- अखंड दीप प्रज्ज्वलित करना और यम दीपदान सायं 6:11 से 7:27 बजे तक
- कुबेर पूजन सायं 6:11 बजे के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed