फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paddy sold will be sent to Aadhaar linked account

आधार से लिंक खाते में भेजा जाएगा बेचे गए धान का भुगतान

Tue, 07 Sep 2021 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Paddy sold will be sent to Aadhaar linked account
गाजीपुर। आगामी नवंबर माह से शुरू होने वाली धान की खरीद की तैयारी होने लगी है। किसान पंजीकरण करा रहे हैं। वहीं खरीद करने वाली संस्थाओं से क्रय केंद्र खोलने के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। खरीद के लिए जिले को जल्द ही बोरे भी उपलब्ध हो जाएंगे। किसानों के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में उनके धान का भुगतान किया जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान की खरीद की जाती है। इसके लिए किसानों की ओर से पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण के लिए किसानों को आधार लिंक मोबाइल नंबर देना होगा। इसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे भरने पर उनका रजिस्ट्रेशन लाक हो जाएगा। मंगलवार को दिन में बारह बजे तक सभी सात तहसीलों में 377 किसानों की ओर से पंजीकरण कराया गया था। इसमें जखनिया तहसील में 19, सैदपुर 53, गाजीपुर 23, मुहम्मदाबाद 78, जमानिया 65, कासिमाबाद 27 तथा सेवराई तहसील में 112 किसानों की ओर से पंजीकरण कराया गया है। आगामी धान खरीद के लिए क्रय करने वाली संस्थाओं से केंद्र खोलने के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व खरीद अधिकारी नामित किए गए हैं। जल्द ही जिले को पंद्रह सौ गांठ बोरा उपलब्ध हो जाएगा। मालूम हो कि बीते वर्ष शासन की ओर से जिले को दो लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्र खोले गए थे। उस समय निर्धारित अवधि में 220831 एमटी की खरीद की गई थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि किसान अपना बैंक खाता सीबीएस युक्त बैंक शाखा में खुलवाएं एवं खाते को आधार से लिंक करवाएं। धान के समर्थन मूल्य का भुगतान आधार से लिंक खाते में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed