फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paddy purchasing center opened on paper, farmers upset

कागजों में खुले धान क्रय केंद्र, किसान परेशान

Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing center opened on paper, farmers upset
गाजीपुर। शासन के निर्देश पर जिले में कुछ जगहों को छोड़कर अधिकतर क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं हो रही है। अभी तक एक-दो तहसीलों और विकास खंडों को छोड़कर अन्य क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शून्य है। कई क्रय केंद्र तो खुले ही नहीं हैं। किसान अपने धान को लेकर परेशान हैं जबकि विभागीय दावे हवाहवाई साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि ज्यादातर जगहों पर क्रय केंद्र कागजों में खुले हैं। यही वजह है कि 80 फीसदी जगहों पर बोहनी तक नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

जिले में 1568 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बुआई हुई है। शासन की ओर से जिले को इस वर्ष एक लाख 87 हजार 400 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य सौंपा गया है। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के 77 क्रय केंद्रों का चयन किया गया है। चयनित केंद्रों में विपणन के 16, पंजीकृत सहकारी समिति तीन, पीसीएफ 22, यूपी एग्रो 10, एफसीआई एक, एनसीसीएफ नौ, कर्मचारी कल्याण निगम 11 और पीसीयू के पांच केंद्र शामिल हैं। खरीद के लिए पहली नवंबर से 29 फरवरी तक की अवधि निर्धारित की गई है। सैदपुर संवाददाता के मुताबिक, शासन की मंशा के अनुरूप स्थानीय ब्लाक में चार धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। सैदपुर तहसील के सीनियर मार्केटिंग अफसर आशुतोष चौरसिया ने बताया कि कोटिसा, मसूदपुर, हसनपुर, डगरा के पास पाठक की चकियां और सैदपुर पुराने कोल्ड स्टोरेज के पास धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर खरीद की पूरी तैयारी कर ली गई हैं लेकिन गुरुवार तक इन क्रय केंद्रों पर खरीदारी शून्य रही। इसके पीछे धान की कटाई में विलंब है। धान के पौधे अभी हरे हैं और फसल अभी खेत में खड़ी है। मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक, तहसील क्षेत्र में कुल 16 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें केवल एक क्रय केंद्र पर अभी तक 23 कुंतल धान की खरीद हुई है। अन्य क्रय केंद्रों पर खरीद शून्य है। कई क्रय केंद्र पूरी तरह अभी तैयार नहीं हुए हैं। कुछ कागजों में संचालित हो रहे हैं। सेवराई संवाददाता के मुताबिक, तहसील क्षेत्र अंतर्गत विपणन शाखा दिलदारनगर, धान क्रय केंद्र देवल, गहमर और सेंवराई समेत कुल चार धान क्रय केंद्र खोले गए हैं लेकिन किसानों के अभी तक क्रय केंद्रों पर न पहुंचने के कारण अभी तक धान की खरीदारी नहीं हुई है। कुछ जगह धान क्रय केंद्र अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। अभी तक धान खरीद शून्य है।
विज्ञापन

तहसील के सभी केंद्रों पर खरीदारी की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों के आने के साथ ही खरीदारी शुरू हो जाएगी। उधर, जखनियां तहसील क्षेत्र में अभी तक केवल एक क्रय केंद्र खोला गया है। जिस पर अभी तक खरीददारी नहीं शुरू हुई है। इससे किसानों में मायूसी छाई हुई है। - एसपी भारती, एसएमआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed