फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paddy procurement: No sowing at 78 purchasing centers in 15 days

धान खरीद : 15 दिनों में 78 क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं

Fri, 15 Nov 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement: No sowing at 78 purchasing centers in 15 days
गाजीपुर। जिले में धान की खरीद शुरू हुए एक पखवाड़ा हो गए हैं। अभी तक विभिन्न संस्थाओं की तरफ से 11 हजार 276 क्विंटल से कुछ अधिक की खरीद की गई है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक विभिन्न संस्थाओं के 78 क्रय केंद्रों पर खरीद की बोहनी तक नहीं हो सकी है। इसमें सबसे ज्यादा ऐसे केंद्र पीसीयू के हैं जबकि मंडी समिति के सभी आठ केंद्रों पर खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जिले को इस बार 22 लाख क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान का समर्थन मूल्य कामन 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 38, पीसीएफ के 6, पीसीयू के 70, यूपीएसएस 13. कृषि उत्पादन मंडी समिति के 8 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र हैं। सभी संस्थाओं को केंद्र वार लक्ष्य आवंटित किया गया है। पहली नवंबर से खरीद शुरू है। अब तक विभिन्न संस्थाओं के 58 क्रय केंद्रों से 11276. 60 क्विंटल की खरीद हुई है। हालांकि यह खरीद बीते वर्ष की तुलना में ज्यादा है। उस दौरान 62 किसानों से सात हजार क्विंटल से अधिक की खरीद की गई थी।
विज्ञापन

वहीं 78 क्रय केंद्रों पर छटांक भर भी खरीद नहीं हो पाई है। इन केंद्रों में खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 4, पीसीयू के 49, यूपीएसएस के 8 तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है जबकि मंडी समिति का कोई भी केंद्र नहीं है। 155 किसानों से धान की खरीद की गई है। इसमें 78 किसानों को भुगतान कर दिया गया है जबकि 77 किसानों के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। अब तक 11317 किसानों ने पंजीयन कराया है। मरदह : राजकीय क्रय केंद्र कबीरपुर पर बृहस्पतिवार तक 60 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी पारूल यादव ने बताया कि वे गांव-गांव में किसानों से संपर्क कर रही हैं। धान खरीद की गति अभी धीमी चल रही है। इसका कारण धान की फसल की कटाई चल रही है। साथ ही साथ धान अभी पूर्ण रूप से सूखा नहीं है। जल्द ही खरीद में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कराने वाले तहसीलवार किसान - जखनिया- 725 , सैदपुर- 736 , सदर- 930 , मुहम्मदाबाद- 2672 , जमानिया- 3010, कासिमाबाद- 1570 , सेवराई- 1674
असहमति व्यक्त करते हुए पंजीयन कर सकते हैं लाॅक
इस वर्ष कृषक पंजीयन में यह व्यवस्था दी गई है कि अगर कोई किसान अपनी भूमि के अंश निर्धारण-रियल टाइम खतौनी से संतुष्ट नहीं है तो वह अपने पंजीयन के कालम संख्या-11-12 में अपनी असहमति व्यक्त करते हुए पंजीयन लाॅक कर सकते हैं। असहमति की दशा में कृषक पंजीयन में रकबे-मात्रा का निर्धारण उपजिलाधिकारी के स्तर से किया जाएगा।
एसडीएम ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

जमानिया। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। लापरवाही होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जमानिया क्षेत्र के बघरी निवासी नंद जी ने राजकीय धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर 8 क्विंटल धान बेचा। विपणन अधिकारी आशुतोष चौरसिया ने बताया कि केंद्र पर बोरी की कमी को दूर कर दिया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रितेश कुमार सिंह स्टाफ संग मौजूद थे।

धान की आवक में अभी तेजी नहीं आई है। आने वाले दिनों में इसमें तेजी आते ही खरीद तेज हो जाएगी। किसान अपनी उपज की बिक्री के लिए अपना पंजीकरण जल्द से जल्द करा लें, जिससे उनके पंजीयन का सत्यापन शीघ्र कराया जा सके।- अनुराग पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed