फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Paan seller attacked with ax after murder of two youths in Ballia

Ghazipur News: बलिया में दो युवकों की हत्या के बाद कुल्हाड़ी से पान विक्रेता पर हमला

Fri, 03 Jan 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Paan seller attacked with ax after murder of two youths in Ballia
गाजीपुर। बलिया में नरहीं दोहरे हत्याकांड में शामिल एक आरोपी बुधवार की देर रात कुल्हाड़ी लेकर पैदल ही भांवरकोल थाना क्षेत्र पहुंच गया। वहां पान विक्रेता ने उसे टोका और पुलिस बुलाने की बात कई तो गुस्से में आकर उसने उसपर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।पुलिस के मुताबिक भांवरकोल थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी आशीष राय (35) की घर से एक किमी दूर पेट्रोल पंप के किनारे पान की दुकान है। रात करीब 11 बजे बलिया मेंं डबल मर्डर का आरोपी शिवम राय हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। आशीष ने इतनी रात में कुल्हाड़ी लेकर घूमने की बात पूछी तो युवक ने कहा तुमसे मतलब। पान विक्रेता ने पुलिस को खबर करने की बात कही तो शिवम ने गुस्से में आकर आशीष राय पर कुल्हाड़ी से हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से आशीष को जिला चिकित्सालय भेजा। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घायल की आंख, पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद तहरीर पर शिवम राय निवासी ग्राम नारायणपुर थाना नरही जनपद बलिया के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिवम राय बलिया के नरही थाना के कोटवा नारायणपुर के सिकंदरपुर गांव में शराब भट्टी पर दो युवकों की हत्या करने वाले आरोपियों में शामिल है।ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed