{"_id":"5b48e4864f1c1b42748b4641","slug":"overload-truck-trappedoverload-truck-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक फंसा
गाजीपुर
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
रोड जाम
- फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर ओवरलोड वाहन का संचालन न रुकने से आए दिन लगने वाले जाम की वजह से अन्य लोगों की भी रफ्तार थम रही है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे भट्टपुरवा गांव के पास मार्ग के गड्ढे में एक ओवरलोड ट्रक फंस गया, जिससे भीषण जाम लग गया। लोग घंटों जाम में पसीना बहाते रहे। शाम पांच बजे किसी तरह जाम समाप्त हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
निर्माणाधीन ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर आज सुबह भट्टपुरव गांव के सामने गड्ढा में एक ओवरलोड ट्रक फंस गया। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आलम यह हो गया कि छोटे चार पहिया वाहनों की कौन कहे, बाइक सवारों को भी निकलना मुश्किल हो गया।
छोटे चारपहिया वाहन परेशानियों के बीच भदौरा नहर मार्ग से निकलते रहे। ट्रक चालक भूखे-प्यास भीषण गर्मी में पसीना पोंछते हुए अब-तब आवागमन सुचारु होने का इंतजार करते रहे। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारा पर तैनात आरक्षी जाम खुलवाने के प्रयास में लगे रहे। शाम पांच बजे तक आवागमन सुचारु नहीं हो सका था और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
परेशान लोगों का कहना था कि निर्माणाधीन बारा-ताड़ीघाट नेशनल हाईवे को वन-वे किया गया है। बावजूद इसके इस पर दोनों तरफ से ओवरलोड वाहनों के बेरोक-टोक परिचालन से आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
घंटों बाद ही लोगों को जाम से निजात मिल पा रही है। पुलिस तब सक्रिय होते ही, जब जाम विकराल हो जाता है। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के सामने से ओवरलोड ट्रकें निकलती है, लेकिन पुलिस कर्मी अपने फायदा के लिए उन्हें रोकना मुनासिब नहीं समझते हैं। यदि पुलिस कर्मी इस मार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों वाहनों को वन-वे का पालन कराए तो शायद रोज-रोज लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिल सकता है।