{"_id":"63a7447158583807c245d4a4","slug":"outrage-among-kotdars-for-not-getting-ration-by-weighing-ghazipur-news-vns6903119175","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तौलकर राशन नहीं मिलने पर कोटेदारों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तौलकर राशन नहीं मिलने पर कोटेदारों में आक्रोश
विज्ञापन
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन कार्ड धारकों को वितरित करने वाले राशन में घटतौली से कोटेदारों में आक्रोश है। केंद्र सरकार द्वारा कार्डधारकों में मुफ्त अनाज पाने का अधिकार जहां एक साल और बढ़ने से खुश है वहीं घटतौली से कोटेदारों में नाराजगी है।
सैदपुर स्थित गोदाम से निकले अनाज भरे ट्रक को कोटेदारों से दिनभर खड़ा रखा। आपूर्ति निरीक्षक के आदेश पर कोटेदारों ने ट्रक को वापस लौटाया और पूरे वजन की बोरी न मिलने पर अनाज न लेने का फैसला किया है। कोटेदारों का आरोप है कि गोदाम से कोटेदार के दुकान तक अनाज पहुंचाने वाले जिम्मेदार ठीकेदार और कर्मचारी हर बोरी में तीन से पांच किलों कम वजन में अनाज दे रहे हैं। हमलोगों को कार्डधारकों और उपभोक्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ती है। उपभोक्ता कम अनाज मिलने पर अधिकारियों सहित पोर्टल पर शिकायत करने की धमकी देते है।
शुक्रवार को दिनभर अनाज लेकर ट्रक घूमता रहा और कोटेदार अनाज बिना वजन लेने के लिए तैयार नही दिखे। जिसकी लिखित शिकायत आपूर्ति निरीक्षक सैदपुर अमित कुमार यादव को दी। देर रात तक कोटेदारों और अधिकारियों के बीच पंचायत चलती रही।
विज्ञापन
कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष महेश्वर पांडेय ने बताया कि सरकार द्वारा वितरित किये जाने वाले अनाज की बोरियों का वजन और पूरा अनाज पाने का हक है। घटतौली अनाज किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किया जाएगा। आपूर्ति निरीक्षक सैदपुर अमित यादव ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में है। सभी कोटेदारों को मानक अनुसार निर्धारित वजन प्राप्त करने का पूरा अधिकार है। सभी बोरियों को वजन कराने के बाद संतुष्ट होने पर ही स्वीकार करें।