{"_id":"6ae77fe27aeb36a2e1057c81","slug":"out-of-2888-registered-candidates-478-stayed-away-while-2310-took-the-exam-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-163167-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 2888 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 478 ने बनाई दूरी, 2310 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 2888 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 478 ने बनाई दूरी, 2310 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
देवकली के हनुमान सिंह इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा
गाजीपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा रविवार को जिले में आठ केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत कुल 2788 अभ्यर्थियों में से 2310 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 478 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह परीक्षा में 82.86 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर में 216 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 191 उपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात में 264 में 233, रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर में 480 में 429 और टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर में 432 में 365 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी क्रम में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में 384 में 276, हनुमान सिंह इंटर कॉलेज देवकली में 456 में 353, बापू इंटर कॉलेज सादात में 288 में 260 तथा श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज सादात में 268 में 203 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक 480 अभ्यर्थी रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर में पंजीकृत थे। वहीं, हनुमान सिंह इंटर कॉलेज देवकली में सर्वाधिक 103 और शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में 108 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के नोडल व राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य दिनेश यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर निर्धारित समय से परीक्षा शुरु हुई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक चार वर्षों के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --