फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Our Siddharth Rai was awarded the National Youth Award

Ghazipur News: राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से नवाजे गए अपने सिद्धार्थ राय

Mon, 16 Jan 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Our Siddharth Rai was awarded the National Youth Award
युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय को समाज सेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से नवाजा गया है। कर्नाटक के हुबली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संयुक्त रूप से पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

सम्मान के रूप में उन्हें एक मेडल, एक प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि दी गई। इस मौके पर सिद्धार्थ राय ने कहा की स्वामी विवेकानंद मेरे आराध्य हैं। इन बारह वर्षों में बहुत संघर्ष रहा। लेकिन मैंने तीन शब्द हमेशा याद कर के रखे थे। जो की उपहास, विरोध और स्वीकृति हैं और मुझे उन तीन शब्दों पर विश्वास था। आज उसी विश्वास का परिणाम है यह पुरस्कार।
विज्ञापन

युवाओं से कहना चाहूंगा कि कोई भी एक राह आप पकड़िए और ईमानदारी से उसपर आगे बढ़ने के लिए परिश्रम करते रहिए बस। आपको पता होना चाहिए की आप सही हैं। दूसरे क्या कहते हैं उसकी चिंता आप आने वाले भविष्य पर छोड़ दीजिए। पुरस्कार देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, क्या बात है सिद्धार्थ ! गाजीपुर तो हर जगह छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ राय ने बताया कि पुरस्कार की राशि का उपयोग वह कुछ गांवों में घर - घर तक पानी पाइप लाइन पहुंचाने में खर्च करेंगे। इससे पूर्व भी सेवा कार्यों के लिए 2021 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा शाहजहांपुर में और 2022 में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा सेवा मित्र सम्मान से मध्यप्रदेश के उज्जैन में सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी जिले एवं प्रदेश स्तर पर ढेरों सम्मान अपनी छोटी सी उम्र में सिद्धार्थ राय को प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed