फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2,200 patients received treatment at the health fair.

Ghazipur News: आरोग्य मेले में 2200 मरीजों ने कराया उपचार

Mon, 05 Oct 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
2,200 patients received treatment at the health fair.
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 2200 मरीजों ने उपचार कराया। भांवरकोल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर के प्रभारी डॉ. चंदन कुमार वर्मा ने बताया कि 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा 30 मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई। नंदगंज : नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 54 मरीजों ने उपचार कराया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भास्कर ने बताया कि डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम सहित मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में साफ-सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मरदह : ब्लाक के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 39 मरीजों को निशुल्क परीक्षण, परामर्श और दवा दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डॉ.राजीव गोंड ने 18, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डॉ.आसिफ लारी ने 19 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में फार्मासिस्ट ने दो मरीजों को देखा। इसमें लीवर संबंधी, सांस संबंधी, बुखार, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप और सर्दी-जुकाम-खांसी के मरीज शामिल थे। इस मौके पर अरुण सिंह, शत्रुधन, नीलम, अशोक, मनोज, नंदकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed