फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Learning activities for children in PM SHRI schools will be engaging.

Ghazipur News: पीएम श्री विद्यालयों में बच्चों की सीखने की गतिविधियां होंगी रोचक

Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Learning activities for children in PM SHRI schools will be engaging.
गाजीपुर। जिले के 25 पीएम-श्री विद्यालयों में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल वाटिका में बच्चों की सीखने की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए ब्लू टूथ इनेबल्ड स्पीकर खरीदा जाएगा। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को पांच हजार रुपये की दर से शासन की ओर से कुल एक लाख 25 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। स्पीकर के माध्यम से तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कहानी, कविता, गीत और पहेली आदि सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों की भाषा, सुनने की क्षमता और अभिव्यक्ति विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को कहानी, कविता, गीत और पहेलियों के माध्यम से अधिक मनोरंजक एवं गतिविधि-आधारित बनाना है ताकि बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति, सुनने और सीखने की प्रवृत्ति को गतिविधियों के माध्यम से विकसित किया जा सके। इसके अलावा बच्चों को समूह में विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उनकी सीखने की क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। शासन का मानना है कि श्रव्य सामग्री के माध्यम से बालवाटिका के बच्चों के सीखने के माहौल को अधिक रुचिकर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने बताया कि विद्यालयों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्पीकर खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लूटूथ स्पीकर की गुणवत्ता और उसके नियमित उपयोग की निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में स्पीकर की उपलब्धता और उसके उपयोग की समय-समय पर समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed