{"_id":"6ac2a887496f1c1c120d2aa0","slug":"councilors-warn-of-an-indefinite-sit-in-protest-starting-from-the-8th-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-161535-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आठ से अनिश्चितकालीन धरना देने की सभासदों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आठ से अनिश्चितकालीन धरना देने की सभासदों ने दी चेतावनी
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद में सभासदों और पालिका प्रशासन के बीच विवाद एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। सभासदों ने 8 अक्तूबर से पालिका कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सभासदों ने 11 बिंदुओं पर गठित जांच समिति की जांच में हो रही देरी तथा बोर्ड बैठक में गृहकर समाप्त किए जाने के बावजूद जनता से कथित तौर पर गृहकर की वसूली जारी रहने को लेकर अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाई नहीं होने पर सभासदों ने उपजिलाधिकारी जमानिया को दिए पत्र में कहा कि नगर पालिका से संबंधित 11 बिंदुओं की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर 25 अगस्त 2026 को जांच समिति गठित की गई थी।
विज्ञापन
समिति को 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करनी थी, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हुई और आख्या सामने नहीं आई। सभासदों ने जांच में लगातार हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए तत्काल जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत कराने की मांग की है।
वहीं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जमानिया को दिए दूसरे पत्र में सभासदों ने दावा किया कि बीते 11 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में सभासदों की सहमति से गृहकर संबंधी प्रस्ताव को समाप्त किया गया था। इसके बावजूद नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर जनता से गृहकर की कथित वसूली कराए जाने का आरोप लगाया गया है।
सभासदों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी एसडीएम, जिलाधिकारी, नगर निकाय प्रभारी और मंडलायुक्त वाराणसी मंडल को पत्र देकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वसूली पर रोक नहीं लगी।