{"_id":"619fd62bf5477e26a35e61e7","slug":"our-relationship-works-to-bind-us-in-a-strong-bond-ghazipur-news-vns6245361160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत बंधन में बांधने का कार्य करता है हम का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत बंधन में बांधने का कार्य करता है हम का रिश्ता
विज्ञापन
रिश्ता मैं से नहीं हम से मजबूत होता है। हम का रिश्ता हम सभी को मजबूत बंधन में बांधने का कार्य करता है, मनुष्य धरती पर एक ही बार जन्म लेता है। हम बेहतर कर्म का निर्वाहन करते हुए रिश्तों को मजबूत करना चाहिए। उक्त बाते पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भोजपुरी के महानायक और फिल्मकार नाजीर हुसैन की सरजमी भदौरा ब्लाक के ग्राम उसिया में सम्मान समारोह के दौरान कहीं। कार्यक्रम की शुरुआत लोकगीत कलाकारों द्वारा पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
लोगों को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश सिंह ने कहाकि युवा ही देश के भविष्य है, युवाओं को बेहतर कर्म करते हुए जुल्म के खिलाफ लड़ना चाहिए। आज देश बेरोजगारी, महंगाई, कुशासन, भ्रष्टाचार से जूझ रहा है, लेकिन नौजवान चुप बैठे हैं। जब तक हुकूमत के खिलाफ युवा गुस्सा नहीं दिखाएंगे तो व्यवस्थाएं बेहतर नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार हकीकत से परे केवल कागजों पर विकास कर रही है। बोले जनता महंगाई का दंश झेल रही है, लेकिन जिम्मेदार मस्त है। पेट्रोल, डीजल, शिक्षा, चिकित्सा, खाद्य वस्तु, भोजन आदि महंगे हो गए हैं। दो गुनी आय बढ़ाने वाली यह सरकार चुप्पी साधे हुए है तथा जनता परेशान है। पुलिसिंग बेलगाम हो गई है तथा चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोल बाला है। समाजवादी इतिहास बनाने का कार्य करते हैं। पिछले कार्यकाल में जितने भी विकास के कार्य हुए है वो अविस्मरणीय है। प्रदेश का विकास करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। लड़ाई जाति, मजहब से नहीं बल्कि हुकूमत से है, अगर 22 चूके तो 24 भी हाथ से निकल जाएगा। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, भदौरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि औरंजेब खां, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जमालुद्दीन खां, पूर्व प्रधान जामा खां, खालिद अमीर, सुखपाल यादव, आजाद प्रधान, श्रीकृष्ण मौर्य, मुस्ताक खां, दुर्गा चौरसिया, हेराम सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, बेचन खां, हेशामुद्दीन खां, भोलू खां, तौकीर खां, बबलू सिंह, रजनीकांत यादव आदि मौजूद रहे।