फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   OTS: 68 thousand consumers deposited Rs 53 crore in three months

ओटीएस : तीन महीने में 68 हजार उपभोक्ताओं ने जमा किया 53 करोड़

Mon, 17 Feb 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
OTS: 68 thousand consumers deposited Rs 53 crore in three months
गाजीपुर। जनपद में ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) के क्रियान्वयन के तीन महीने पूरे हो चुके हैं। अब तक बिजली निगम को 53 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। कुल 68023 उपभोक्ताओं ने बकाये बिल को जमा किया है। बिजली निगम के ऊपर इनका लंबे समय से बकाया था।
विज्ञापन

जनपद में 3.60 लाख ऐसे बकायेदार हैं, जिनके ऊपर 980 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं जिले में वर्ष 2024 के 15 दिसंबर से ओटीएस योजना का संचालन किया जा रहा है। बिजली निगम की ओर से 28 फरवरी तक ओटीएस के संचालन का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके। सबसे अधिक राजस्व विद्युत वितरण खंड प्रथम को मिला है। 20,565 उपभोक्ताओं ने 16 करोड़ रुपये बकाया जमा किया है। दूसरे स्थान पर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ है। 20,009 उपभोक्ताओं ने 14.80 करोड़ रुपये जमा किया है। सबसे कम विद्युत वितरण खंड तृतीय में 10.83 करोड़ रुपये जमा हुआ है। वहीं ओटीएस के तहत नगर के बड़ीबाग स्थित कांशीराम कॉलोनी में 220 और आदर्श बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी में 30 लोगों को कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन

---------------
खंडवार जमा हुई धनराशि का विवरण
खंड उपभोक्ता जमा धनराशि
विद्युत वितरण खंड प्रथम 20,565 16.00 करोड़
विद्युत वितरण खंड द्वितीय 14,930 11.50 करोड़
विद्युत वितरण खंड तृतीय 12,519 10.83 करोड़
विद्युत वितरण खंड चतुर्थ 20,009 14.80 करोड़
00000000000000
ओटीएस के साथ-साथ चल रहा चेकिंग अभियान
जनपद में एक ओर ओटीएस का संचालन हो रहा है, तो इसके साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। बिजली निगम की रणनीति है कि चेकिंग अभियान में चिह्नित बकायेदार ओटीएस के तहत बकाये का भुगतान कर दें। इसको लेकर बिजली निगम की ओर से जनपद स्तर पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान भी मौके पर बकायेदारों का बकाया बिल जमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
ओटीएस के तहत अब तक 53 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं ने जमा किया है। ओटीएस 15 फरवरी को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसका संचालन 28 फरवरी तक किया जाएगा। उपभोक्ताओं के हित में यह निर्णय लिया गया है। -आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed