फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

इंदिरा के योगदान को भुला पाना संभव नहीं

Tue, 19 Nov 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
other
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मंगलवार को जिले भर में समारोहपूर्वक मनाई गई। जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास को लेकर इंदिराजी को हमेशा याद किया जाएगा। वह हर वर्ग की हितैषी थीं तथा उन्होंने गरीबों, मजलूमों के लिए आजीवन संघर्ष किया।
विज्ञापन

शहर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनमें जो निर्णय लेने की क्षमता थी, वह किसी में नहीं है। उनमें सत्ता चलाने की ऐसी क्षमता थी कि बड़े-बड़े निर्णय भी वह आसानी से ले लेती थीं। वह अग्र सोच की थीं। आज भी गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया जाता है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर लोगों को पूंजीपतियों की दासता से मुक्त किया और आम जनता के लिए बैंक का द्वार खोल दिया। जनक कुशवाहा ने कहा कि इंदिरा जी ने किसी भी परिस्थिति में अपने उसूलों के साथ समझौता नहीं किया। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह, शैलेश सिंह, चंद्रिका सिंह, शफीक अहमद, महेंद्र राम, जयप्रकाश, जैनेश पंकज कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के कैथवलिया कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता और प्रदेश सचिव शबीहुल हसन ने कहा कि वह पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से जानी जाती थी। शहर अध्यक्ष आदिल अख्तर ने कहा कि आज पूरा देश इंदिरा जी के कार्यों पर गर्व कर रहा है। इस मौके पर अजय माइकल, अब्दुल माजिद, शाहिद, इसरार अहमद, गफ्फार, तनवीर आलम, जावेद, हीरू, मोजीब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed