फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Organizations protest against privatization of UPPCL

Ghazipur News: यूपीपीसीएल के निजीकरण के विरोध में संगठनों ने दिया धरना

Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Organizations protest against privatization of UPPCL
शहर के सरजू पांडेय पार्क में शुक्रवार को बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी के बैनर तले भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा और राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यूपीपीसीएल के निजीकरण के विरोध में धरना दिया। साथ ही नायब तहसीलदार करंडा दिनेश श्रीवास्तव को राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिला महासचिव नौबत सिंह ने कहा कि यूपीपीसीएल के निजीकरण से सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा। इसके चलते बिजली के दाम मनमाने ढंग से बढ़ने के साथ ही इसमें काम करने वाले बहुत से कर्मचारियों की नौकरी खतरे पड़ जाएगी। किसानों के नलकूप की बिजली पर मिलने वाली छूट खत्म कर दी जाएगी। साथ ही बिजली के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं में बेतहाशा महंगाई आएगी। निजीकरण को रोकने के लिए पार्टी और विभिन्न संगठनों की तरफ से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के दूसरे चरण में सरजू पांडेय पार्क धरना दिया गया है। राष्ट्रीय किसान मौर्चा के जिलाध्यक्ष छांगुर प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस धरने के बाद भी सरकार यूपीपीसीएल के निजीकरण का फैसला नहीं बदलती है तो पार्टी और संगठनों के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम आर्यका अखौरी के प्रतिनिधि को प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष मनई राम ने किया। इस मौके पर भारत मु्क्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पारस नाथ बौद्ध, दिलीप कुमार गौतम, वीरदयाल राव, विनोद कुमार बागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed