फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposition to the privatization of registration offices

Ghazipur News: निबंधन कार्यालयों के निजीकरण का विरोध

Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the privatization of registration offices
सेवराई। प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन कार्यालयों के निजीकरण एवं ऑनलाइन व्यवस्था लागू किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को बार एसोसिएशन सेवराई एवं स्टांप यूनियन की संयुक्त बैठक हुई। अधिवक्ताओं, एवं स्टांप विक्रेताओं ने निबंधन कार्यालयों के निजीकरण का विरोध करते हुए इसे न्यायिक व्यवस्था एवं लाखों लोगों की आजीविका के लिए घातक बताया। कहा कि निजीकरण लागू होने से अधिवक्ताओं व स्टांप विक्रेताओं के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा। उपजिलाधिकारी संजय यादव को पत्रक सौंपते हुए जनपद एवं तहसील स्तर पर ई-लाइब्रेरी की स्थापना, सभी तहसील न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू करने तथा नवोदित अधिवक्ताओं को पांच हजार रुपये मासिक भत्ता प्रदान करने की मांग उठाई। इस मौके पर अध्यक्ष पारस राम, महासचिव सुमंत सिंह कुशवाहा, अयाज अहमद खान, अमरनाथ राम, हैदर अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed