फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposition to inclusion in Rampur Manjha police station

Ghazipur News: रामपुर मांझा थाने में शामिल करने का विरोध

Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition to inclusion in Rampur Manjha police station
देवकली और मुस्लिमपुर गांव सभा को नंदगंज थाने से निकाल कर रामपुर मांझा थाने में शामिल किये जाने के विरोध में ब्रह्म स्थल परिसर देवकली में दोनों गांवों की संयुक्त बैठक बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें मुस्लिमपुर के ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा रामपुर मांझा थाने में शामिल दोनों गांवों के ग्रामीणों के लिए न तो सुविधाजनक है और न तो व्यवहारिक रूप से ही उचित है। देवकली एवं मुस्लिमपुर गांव गाजीपुर -वाराणसी मार्ग पर होने से यहां के ग्रामीणों को मार्ग पर चलने वाले किसी वाहन से आकस्मिक घटना घटित होने पर पांच मिनट में नंदगंज थाने पर पहुंच जाते थे।
विज्ञापन

नंदगंज थाने की दूरी देवकली से मात्र पांच किमी है। वहीं रामपुर मांझा थाने की दूरी 10 से 12 किमी दूर है। सड़क खराब होने से साधन के अभाव में पीड़ित आमजनों को पैदल जाने में घंटों समय लग सकता है, वजह यह मार्ग साधन विहीन है। देवकली और मुस्लिमपुर गांव सभा को रामपुर मांझा थाने से हटाकर पूर्वरत नंदगंज थाने में रखा जाए, जिससे आमजनों को आपातकालीन समय में भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मांझा थाने में शामिल किएजाने से दोनों गांव के नागरिक मर्माहत है। दोनों गांवों में हस्ताक्षर अभियान चल रहा है, शीघ्र इस संबध में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed