फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposition against the attack of CPI

भाकपा माले का हमले के विरोध में धरना

Fri, 22 Jun 2018 11:38 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Fri, 22 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Opposition against the attack of CPI
cpm leader
नवली गांव में हुई मारपीट की जांच सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गई तो पार्टी नवली मार्च करेगी।
विज्ञापन


धरना सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि दलितों के ऊपर सामंती वर्चस्व थोपने के लिए भाजपाई नेताओं के इशारे पर हमला हुआ है। इस लिए दलितों पर हमले के आरोपियों को बचाने के लिए भाजपा विधायक और नेता दबाव बना रहे हैं। गांव में दलित भय और दहशत के माहौल में हैं। कहा कि योगीराज में योजनाबद्ध तरीके से दलितों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कानून का राज नहीं है। नवली में हुए सामंती हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए हमलावरों को दलित एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। कहा कि आरोपियों को बचाने की प्रशासनिक कोशिश की गई तो भाकपा माले इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के जिला सचिव ने घटना की न्यायिक जांच कराने, दलित एक्ट को प्रभावशाली तरीके से लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि दलित एक्ट को कमजोर करने से दलितों पर हमले और उत्पीड़न की घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर कमलाकर राम, सगीर अहमद, रामविलास यादव, अमरनाथ पासवान, जितेंद्र बिंद, मंजू ग़ोड़ आदि ने विचार व्यक्त किया। सरजू पांडेय पार्क के अलावा सेवराई तहसील, सैदपुर, जखनिया एवं जमानिया तहसील पर धरना देकर सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।


जमानिया संवाददाता के अनुसार धरना में विजयी, लालजी, प्रमोद, जगबली, बुच्चीलाल, रामनगीना पासी एवं रामअवध बिंद उपस्थित थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार रामप्रवेश, गोरख राजभर, रमाशंकर, चंद्रावती देवी, विजय कुमार, जखनिया संवाददाता के अनुसार सभा में बीपी सिंह, लालबहादुर, हंसा देवी, विरेंद्र, गुलाब सिंह तथा सैदपुर संवादताता के अनुसार धरना सभा में नंदकिशोर बिंद, सरोज यादव, आजाद यादव, डा. रणवीर सिंह, रामजन्म वनवासी एवं कन्हैया बिंद ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed