फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   operation kayakali program in sadat

अधर में लटका है प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प करने का कार्य (पुन: प्रेषित)

Sun, 10 May 2020 08:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
operation kayakali program in sadat
सादात। जिले में आपरेशन कायाकल्प कार्यक्रम के तहत 2500 ग्राम पंचायतों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों को आधारभूत सुविधाओं से परिपूर्ण करने का कार्य जारी है। बावजूद इसके समय से धनराशि उपलब्ध नहीं होने के कारण अब यह कार्य अवरुद्ध है। अभी तक सिर्फ दर्जन भर विद्यालयों में ही यह कार्य शुरू हो सका है। शेष विद्यालयों में यह कार्य 31 मार्च तक पूरा किया जाना था, लेकिन वह समय भी बीते एक माह से अधिक हो गया फिर भी इसकी प्रगति जस की तस है। सादात ब्लाक के 88 ग्राम पंचायतों में 250 से अधिक विद्यालयों का कायाकल्प होना है।
विज्ञापन

14वें राज्य वित्त आयोग से विद्यालयों को आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए बजट जारी हुआ है। किसी विद्यालय के लिए कोई धनराशि निश्चित नहीं की गई है। उस पर जितना खर्च आएगा उसे उतना भुगतान किया जाएगा। इस कार्य को कराने की जिम्मेदारी प्रत्येक ब्लाक के सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान को दी गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सेक्रेटरी का आईडी अभी तक जेनरेट नहीं हुआ है। इस वजह से उनकी तरफ से भुगतान करने में दिक्कत आ रही है। इस कार्य को पूरा कराने के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर पिछले दिनों खंड विकास अधिकरियों की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

सादात ब्लाक में खंड विकास अधिकारी गोपाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सभी का ध्यान अवरुद्ध पड़े कायाकल्प कार्यक्रम की तरफ आकर्षित किया। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान सेक्रेटरी की आईडी जेनरेट न होने का मामला सामने आया। इसके लिए खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर इसके क्रियान्वयन पर बल देने को कहा। सादात विकासखंड के एडीओ राजीव गुप्ता ने बताया कि यह कार्य ब्लाक की कुल 88 ग्राम पंचायतों में कराया जाना है। अभी मिर्जापुर ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प किया जा रहा है। इस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी सभी सेक्रेटरी को दी गई है। ब्लाक में लगभग 250 से अधिक विद्यालयों में यह कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed