फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Open University: Now graduation in single subject will be of one year instead of two

मुक्त विश्वविद्यालय : अब दो की जगह एक वर्ष का होगा एकल विषय में स्नातक

Fri, 05 Sep 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Open University: Now graduation in single subject will be of one year instead of two
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 से स्नातक एकल विषय के पाठ्यक्रम और कोर्स की अवधि में बदलाव किया गया है। इस सत्र से दो वर्ष की बजाय एक वर्ष का हो गया है। अब शिक्षार्थी इस प्रमाण पत्र कार्यक्रम को एक वर्ष में ही पूरा कर सकेंगे। मुक्त विश्वविद्यालय के इस फेरबदल से एक विषय से स्नातक करने वाले शिक्षार्थियों को सुविधा होगी और उनके समय, श्रम और धन की बचत होगी। राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के नाम से प्रयागराज में स्थापित यह विश्वविद्यालय 70 से अधिक पाठ्यक्रमों में डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र स्तर की उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। गाजीपुर में इसके एक सौ से अधिक अध्ययन केंद्र संचालित हैं। राजकीय महिला पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शिवकुमार ने बताया कि अब बैक पेपर के लिए शुल्क प्रति प्रश्न पत्र 600 से घटाकर 150 कर दिया गया है। अब कोई भी शिक्षार्थी किसी भी प्रश्न पत्र में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित होने पर 150 रुपये प्रति प्रश्न पत्र के हिसाब से परीक्षा शुल्क जमा कर उस प्रश्न पत्र की परीक्षा में शामिल हो सकता है। साथ ही विश्वविद्यालय ने नई पहल करते हुए इस सत्र से प्रवेश लेने वाले सभी शिक्षार्थियों को मुद्रित अध्ययन सामग्री न लेने पर ट्यूशन फीस में 15 प्रतिशत छूट की व्यवस्था भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed