फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only 'sixty steps' walked in six years

छह वर्ष में चले सिर्फ ‘साठ कदम’

Mon, 12 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Only 'sixty steps' walked in six years
जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक गतिविधियों के बढ़ावा देने के लिए शासन ने अगस्त 2016 को प्रेक्षागृह (आडिटोरियम) का निर्माण करने की स्वीकृति दी थी। लेकिन छह वर्ष बाद भी भवन पूर्ण नहीं हो सका। इतने लंबे समय के बाद भी अभी तक मात्र 70 फीसदी ही कार्य हो सका है। कार्य की रफ्तार देखकर यह सहजता से अनुमान लगाया जा सकता है कि 30 फीसद कार्य पूरा करने में वर्ष 2022 भी समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में स्थिति यह है कि छत की ढलाई, प्रोजेक्टर रूम, शौचालय का निर्माण तो लगभग पूर्ण हो चुका है। जबकि स्टेज, स्वागत कक्ष, ग्रीन रूम, बैठने की सुविधा और शेड का निर्माण कार्य शेष है। जबकि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने छह माह में निर्माण कार्य पूरा कर प्रेक्षागृह को सुपुर्द करने का दावा किया था, लेकिन वर्ष समाप्त होने अब मात्र तीन माह ही शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में धीमी गति हो रहे कार्य को देखते हुए इस वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होना संभव नहीं लग रहा है। अब तक कुल छह करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को मिल चुकी है। प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य जुलाई 2021 में पूरा होना था, लेकिन कार्य की धीमी गति से इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की मानें तो प्रेक्षागृह को आठ करोड़ 41 लाख रुपये में पूर्ण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में शासन की ओर से 2017 मार्च, 2018 मार्च, 2019 मार्च और 2020 मार्च तक छह करोड़ 48 रुपये उपलब्ध कराए गए, जिससे निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ सका। हालांकि कार्य चलता रहा। इस संबंध में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि धन आवंटन के मुताबिक कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है। कार्य की रफ्तार तेज करने का निर्देश दिया गया है। वर्ष 2023 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed