फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Only a devout person can gain knowledge and experience peace

Ghazipur News: श्रद्धावान व्यक्ति ही ज्ञान प्राप्त कर शांति का कर सकता है अनुभव

Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Only a devout person can gain knowledge and experience peace
स्वर्वेद सन्देश यात्रा के दौरान एक महाविद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।  - फोटो : स्रोत- आयोजक
सादात। स्वर्वेद के प्रवर्तक विज्ञानदेव महाराज ने कहा कि सत्य पर पूर्ण विश्वास ही श्रद्धा है। श्रद्धावान व्यक्ति ही ज्ञान की प्राप्ति कर शांति का अनुभव कर सकता है। अध्यात्म ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे सभी समस्याएं सुलझ जाती हैं। मंगलवार को एक डिग्री कॉलेज के परिसर में आयोजित जय स्वर्वेद कथा एवं ध्यान साधना सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्वेद अध्यात्म का महाशास्त्र है। वह आध्यात्मिक ज्ञान का चेतन प्रकाश है जिसके आलोक में अविद्या, अंधकार, मिथ्या ज्ञान नष्ट होते हैं। यह हमारी आध्यात्मिक यात्रा को हमेशा जागृत रखता है। अशांति एवं वैमनस्य से पीड़ित विश्व में शांति एवं सौहार्द की स्थापना करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम स्वर्वेद है। जीवन में स्वर्वेद का आचरण अनंत ऊंचाइयों तक ले जाता है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अयोग्य नहीं है। अच्छाइयां-बुराइयां सबके भीतर होती है। हमें दुर्बलताओं, कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए। उन कठिनाइयों को दूर करने की जो प्रेरणा, जो शक्ति, जो सामर्थ्य है वह अध्यात्म में है। भारत की आत्मा का नाम ही अध्यात्म है। स्वर्वेद के दोहों की संगीतमय प्रस्तुति से सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। विज्ञानदेव महाराज की ओर से 29 जून को राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा का शुभारंभ कश्मीर से किया गया है। यह संकल्प यात्रा कश्मीर, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, देवरिया, बलिया के बाद गाजीपुर पहुंची है। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed