{"_id":"69fb87f50079e129390e66f6","slug":"online-attendance-for-students-is-being-recorded-at-less-than-eight-percent-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151918-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आठ फीसदी से भी कम दर्ज हो रही छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आठ फीसदी से भी कम दर्ज हो रही छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराने में गुरुजी रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते कुछ दिनों में रोजाना 8 फीसदी से भी कम छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई है। हैरानी की बात यह है कि बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के मामले में कई नगर क्षेत्रों की स्थिति दयनीय है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों में प्रयोग होने वाले 12 से अधिक रजिस्टरों को डिजिटल किया गया है। इसी आधार पर बीते वर्ष यह फरमान जारी किया गया था कि स्कूल खुलने पर बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी। प्रार्थना के समय सभी शिक्षक उपस्थित होंगे और इसकी फोटो अपलोड की जाएगी। जिले में 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक एवं 454 कंपोजिट सहित कुल 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं।
इन विद्यालयों में छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर प्रधानाध्यापक ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ नहीं पा रही है। बीते 30 अप्रैल को 194 विद्यालयों की तरफ से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई। इस मामले में नगर एवं सादात ब्लॉक क्षेत्र की स्थिति संतोषजनक रही, जबकि नगर क्षेत्र दिलदारनगर, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, सैदपुर एवं जमानिया की हालत सबसे खराब रही।
विज्ञापन
सादात नगर क्षेत्र के 5 में 3 अर्थात 44.35 प्रतिशत और ब्लॉक क्षेत्र के 141 में 36.03 प्रतिशत यानी 74 स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं इन नगर क्षेत्रों के एक भी विद्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। इसी तरह दो मई को 191, चार मई को 227 तथा 5 मई को 218 विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में प्रधानाध्यापकों की तरफ से रुचि न लेने को बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शत-प्रतिशत छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है।