फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Online and offline admission process started in college

कालेज में शुरू हुई आनलाइन और आफलाइन प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 25 Jul 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Online and offline admission process started in college
बहादुरगंज। गोपीनाथ पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. सुधा त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन के अतिरिक्त ऑनलाइन भी कर दी गई है, जिससे छात्र प्रवेश के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर अपना प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमएससी, एम काम के विभिन्न कोर्स में प्रवेश लेने के लिए छात्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए कालेज की वेबसाइट www.gopinathpgcollege.com को खोल दिया गया है जहां से आनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त बीएड, एमएड एवं डीएलएड में भी काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। मालूम हो कि गोपीनाथ पीजी कॉलेज में ग्यारह विषयों से एमए किया जा सकता है जिसमें अर्थशास्त्र, उर्दू, हिंदी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, मध्यकालीन इतिहास उपलब्ध है। इसी तरह एमएससी में भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित विषय से प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साथ ही साथ बीए में सभी विषयों के अतिरिक्त नए विषय के रूप में शारीरिक शिक्षा एवं बीएससी में कम्प्यूटर साइंस एवं माइक्रो बायोलॉजी को भी मान्यता प्राप्त हो चुकी है। इस कोर्स में भी प्रवेश लिया जा सकता है। कंप्यूटर साइंस एवं माइक्रो बायोलॉजी में सीमित 20 सीटें हैं और इसमें प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed