फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One way started from today for three days to get rid of traffic jam.

Ghazipur News: जाम से छुटकारे के लिए तीन दिन के लिए आज से शुरू हुआ वन वे

Thu, 25 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
One way started from today for three days to get rid of traffic jam.
पथरहिया वन-वे बैरिकेडिंग के पास पुलिस के रोकने के बावजूद घुसी कार, स्रोत संवाद - फोटो : जंगली जानवर के पगचिह्नों की तलाश करती वन विभाग की टीम।
मिर्जापुर। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसएसपी सोमेन बर्मा ने जाम लगने वाले स्थानों पर बड़े वाहनों का डायवर्जन करने के साथ नगर में चार स्थानों पर बुधवार से वन वे व्यवस्था लागू की। बथुआ तिराहा पर लगने वाले जाम के स्थायी समाधान के लिए समोगरा से बथुआ तिराहा पर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को बरकछा की तरफ डायवर्ट किया जाना था। इसके अलावा नगर के अंदर कचहरी-मंडलीय चिकित्सालय, घंटाघर से त्रिमुहानी तक, मुसफ्फरगंज तिराहा से इमामबाड़ा तक, मुकेरी बाजार-टटहाई रोड-तेलियागंज मार्ग पर वन वे किया गया है। 24 से 26 दिसंबर तक प्रयोग के तौर पर इसे किया जाना है। इसके लिए सुबह से ही इन स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। यातायात प्रभारी रणजीत तिवारी ने बताया कि सभी जगहों पर यातायात और पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। एसएसपी सोमेन बर्मा और एएसपी सिटी नितेश सिंह ने भी सभी स्थानों पर भ्रमण कर डायवर्जन और वन वे के लागू होने के बाद यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। नए प्लान से बहुत स्थानों पर यातायात ठीक दिखा पर कई स्थानों पर पुुलिस के सामने ही नियम टूटते नजर आए। नगर के प्रमुख स्थानों कचहरी रोड, मंडलीय अस्पताल, त्रिमोहानी, बथुआ तिराहा, तहसील तिराहा, पथरहिया, शास्त्री पुल पर आए दिन भीषण जाम लगता है। अस्पताल मार्ग पर तो सबसे अधिक समस्या होती है। जहां मरीजों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पथरहिया - दोपहर एक बजे
पथरहिया के बाद बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात रहे। जो वाहनों को अपने रूट से होकर जाने के लिए बताते रहे पर दोपहर में एक कार वाला पुलिस के रोकने के बाद भी बैरियर के बीच से होकर नियम तोड़ते हुए दूसरे लेन में जाने लगा।
विज्ञापन

कचहरी तिराहा- ढाई बजे
कचहरी तिराहा पर भी ई-रिक्शा, ऑटो और कार सवार आदि को कचहरी तिराहा से अस्पताल मार्ग पर जाने से रोकने के लिए बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात रहे। वाहनों को आबकारी तिराहा से होकर जाने को कह रहे थे पर ढ़ाई बजे कार सवार पुलिस के सामने ही कचहरी तिराहा से होकर कचहरी की ओर नियम तोड़ते हुए गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेश तिराहा- दो बजे
अस्पताल से होकर कचहरी की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात रहा। वाहनों को वन वे का पालन करता रहा।
लोंहदी महावीर मार्ग- एक बजकर 25 मिनट
लालगंज से बथुआ आने वाले छोटे वाहनों को लोहंदी महावीर मार्ग से सबरी चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाना था। इसके लिए लोहंदी महावीर मार्ग के पास पुलिस कर्मी वाहनों को डायवर्जन करने के लिए तैनात रहे।

आयुक्त और आईजी के निर्देश पर नगर में लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन दिन के लिए प्रयोग के तौर नगर के चार प्रमुख मार्ग पर वन वे और बथुआ के पास डायवर्जन का पालन कराया जा रहा है। एसएसपी के साथ इन स्थानों का निरीक्षण कर वन वे का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। -नितेश सिंह, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed