फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One visitor died, 9 injured in two accidents

Ghazipur News: दो हादसों में एक दर्शनार्थी की मौत, 9 घायल

Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
One visitor died, 9 injured in two accidents
मरदह और करीमुद्दीनपुर में दो सड़क हादसों में एक दर्शनार्थी की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के बाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालु कार से प्रयागराज महाकुंभ से स्नान के बाद अयोध्या धाम से दर्शन कर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। वे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डोडसर गांव के समीप पहुंचे थे कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कार का टायर फट गया। इससे रफ्तार में जा रही कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें श्याम नगर थानाक्षेत्र के जगदल ईस्ट 24 परगना पश्चिम बंगाल निवासी बुलबुल राय (50) की मौत हो गई।
जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, करीमुद्दीनपुर के राजापुर राम जानकी मंदिर के पास महाकुंभ स्नान कर नेपाल जा रही बस एक चार पहिया वाहन को बचाने में पलट गई।
विज्ञापन

इसमें धानुसार, जनकपुर, नेपाल निवासी लक्ष्मण देवी (40), कल्याणपुर जिला सिरहा नेपाल निवासी गुड़िया गुप्ता (38), जनकपुर, निवासी नंदकिशोर मंडल (42), डुमरी जिला सिरहा निवासी तुलसी देवी (45) और डुमरी जिला सिरहा निवासी विमला यादव (36) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed