फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One km work in sixteen days, how will the rest be done in 29 days

Ghazipur News: सोलह दिन में एक किमी.काम, बाकी कैसे होगा 29 दिनों में

Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
One km work in sixteen days, how will the rest be done in 29 days
महकमे के ढुलमुल रवैए के चलते यह काम लक्ष्य का आधा भी नहीं हो पाया है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। ताड़ीघाट-दिलदारनगर ब्रांच लाइन पर पीक्यूआरएस (प्लासर क्विक रिलेयिंग सिस्टम) से पुराने स्लीपरों एवं ट्रैक को उखाड़ने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। अभी तक 16 दिनों में मात्र एक किमी तक ही यह कार्य हो सका है। जिस गति से यह काम चल रहा है ऐसे में शेष 29 दिन में यह कार्य पूरा कर पाना मुमकिन नहीं दिखाई दे रहा है।
मालूम हो कि इस मशीन की एक दिन में 260 मीटर तक पुरानी पटरियों एवं स्लीपरों को हटाकर उनकी जगह नया लगाने की क्षमता है। उस हिसाब से अब तक 4160 मीटर तक यह काम हो जाना चाहिए था लेकिन महकमे के ढुलमुल रवैए के चलते यह काम लक्ष्य का आधा भी नहीं हो पाया है। कार्य विगत नौ मार्च से शुरू है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इस रूट पर अब 52 किलो रेल की जगह 60 किलो की नई रेल जो 260 मीटर लंबी लेंथ की है लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि सुरक्षित संचालन के साथ ही ट्रेनों को रफ्तार दी जा सके। अगले महीने होने वाले सीआरएस के बाद पहले चरण की इस नई परियोजना के चालू होते ही सोनवल से सिटी तक जाने वाले नए रूट पर विभिन्न ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि पीक्यूआरएस सिस्टम से बिछाई गई पटरियां बहुत अधिक मजबूत होने के साथ ही इनमें मानवीय चूक और तकनीकी खामी की संभावना नहीं रहती है। इस संबंध में पीडब्लूआई दिलीप कुमार ने बताया कि पुरानी रेल एवं स्लीपरों की जगह नया लगाने का काम पीक्यूआरएस सिस्टम से चल रहा है। बताया कि अब 52 किलो रेल की जगह 60 किलो की नई रेल लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed