फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One injured person discharged from hospital, another in critical condition

Ghazipur News: एक घायल अस्पताल से डिस्चार्ज, दूसरा गंभीर

Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
One injured person discharged from hospital, another in critical condition
सुखडेहरा गांव में घायल चचेरे भाईयों के परिजनों से मुलाकात करते सांसद अफजाल अंसारी। स्रोत- ग्राम
भांवरकोल। सुखडेहरा गोलीकांड में घायल सीआईएसएफ जवान राघवेश यादव को बृहस्पतिवार शाम बीएचयू ट्रामा सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि दूसरे घायल पंकज यादव की हालत अब भी नाजुक है। पंकज की रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी है। परिवार के अनुसार, एक-दो दिन में उनका ऑपरेशन होना है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में मंगलवार शाम जसदेवपुर मोड़ के पास गोलीबारी की घटना हुई थी। आरोप है कि मामूली विवाद में दो भाइयों ने गांव के ही राघवेश यादव और पंकज यादव पर जानलेवा फायरिंग की। दोनों को गोली लगने से घायल होने के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। राघवेश की अस्पताल से छुट्टी हो गई है, जबकि पंकज का उपचार जारी है।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें
गोलीकांड के बाद इलाके में तनाव के मद्देनजर पीड़ित परिवार के घर पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed