फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One day strike of Group C employees of postal department tomorrow

डाक विभाग के ग्रुप सी कर्मचारियों की एक दिनी हड़ताल कल

Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
One day strike of Group C employees of postal department tomorrow
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (एनएफपीई) के आह्वान पर 20 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को प्रधान डाकघर में एक दिवसीय हड़ताल होगा। संघ के ग्रुप सी डाक सेवक इसमें भाग लेंगे और उस दिन सभी डाकघर पूरी तरह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन

कर्मियों की मांग है कि सभी अल्प बचत खातों को प्राइवेट बैंक आईपीपीबी में मर्ज करने का प्रस्ताव बंद हो, एनपीएस को बंद करके पुरानी पेंशन लागू हो, ग्रामीण डाक सेवा को नियमित किया जाए, सभी कार्यालय की तरह ही पांच दिन का सप्ताह लागू किया जाए, विभाग में रिक्त सभी प्रकार के खाली पदों को भरा जाए, निजी ठेकेदारी को बंद किया जाए, टारगेट का नाम पर प्रशासन द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, ट्रेड यूनियन का उत्पीड़न बंद किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस हडताल में जनपद के सभी कर्मचारी भाग लेंगे और डाकघर पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस मौके पर अपनी मांगों के समर्थन में प्रधान डाकघर में सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी जीडीएस संघ के सचिव बब्बन सिंह, एमटीएस के सचिव जनार्दन सिंह यादव एवं ग्रुप सी सचिव रविंद्र कुमार राव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed